Price = RS 0.0 (FREE)
फोटोशॉप में किसी भी फोटो या फिर डॉक्यूमेंट में अगर आपको बॉर्डर लगाना होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर केवल 5 सेकंड में ही बॉर्डर लगा सकते हैं, वह भी केवल शॉर्टकट की के माध्यम से मतलब आपको केवल कीबोर्ड की शॉर्टकट बटन को दबाना है और आप 5 सेकंड में ही किसी भी कलर का बॉर्डर लगा सकते हैं किसी भी आकार की फोटो हो या फिर कोई भी डॉक्यूमेंट हो जो भी फोटो शॉप में ओपन हो जाता है उसमें आप बॉर्डर बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं चलिए देखते हैं बॉर्डर को कैसे लगाने हैं –
- सबसे पहले आपको फोटो को सेलेक्ट करना है जिस फोटो में आपको बॉर्डर लगाना है।

2. फिर आपको शॉर्टकट की Ctrl+A बटन दबाना है।
अब आपको फोटो सेलेक्ट हुई दिख रही होगी फोटो के चारों तरफ सेलेक्ट लाइन चल रही होगी।

3. फिर आपको शॉर्टकट की Alt+E दबाना है और छोड़ देना है आपको कुछ अलग फंक्शन खोलकर दिखने लगे होंगे।

4. अब आपको केवल S बटन को दबाना है फिर आपके सामने बॉर्डर लगाने के लिए कलर और पिक्सेल सेटिंग आ जाएगी।

5. पिक्सेल में आप अपने अनुसार बॉर्डर की चौड़ाई को लेकर फिसल सेट करना है जैसे पासपोर्ट फोटो में आप 5 पिक्सल लगा सकते हैं फोर सिक्स फोटो में आप 10 px लगा सकते हैं और बड़े डाक्यूमेंट्स होने पर पिक्सेल बढ़ा सकते हैं।
6. फिर आपको कलर सिलेक्ट करके ओके कर देना है इस प्रकार आपका बॉर्डर लग जाएगा।


अगर आपको पोस्ट पढ़कर समझ में ना आया हो तो नीचे हेल्प के लिए वीडियो भी दिए गए हैं आप वीडियो देख कर भी बॉर्डर लगाना सीख सकते हैं।