Internet knowledge

Change date of journey without cancelling ticket in Irctc railway reservation

Price = RS 0.0 (FREE)

आईआरसीटीसी रेलवे रिजर्वेशन में बिना टिकट कैंसिल किए यात्रा की तारीख बदलें-

अगर आप ट्रेन का सफर करते हैं और रिजर्वेशन करते हैं या करवाते हैं तो आपको यह जानकारी जरुर पढ़ लेना चाहिए क्योंकि अब से भारतीय रेलवे आईआरसीटीसी ने कुछ बदलाव किया है जो कि यात्रियों के लिए आसान और सुगम बनाता है।

नए नियम के अनुसार यात्रियों को अब बुक किए हुए टिकट को बिना कैंसिल कराएं यात्रा की तारीख को बदला जा सकता है साथ ही साथ आप चाहे तो अपनी यात्रा की Class भी बदलवा सकते हैं जैसे कि Sleeper to Ac इत्यादि।

बुक किए हुए टिकट में यात्रा की तारीख बदलना-

बुक की टिकट में यात्रा की तारीख बदलने के लिए आपको यात्रा के समय से ठीक 48 घंटे पहले संबंधित स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर अपनी टिकट को सरेंडर करना होगा और उसी काउंटर पर उनके अनुसार एक एप्लीकेशन भी देनी होगी कि आप अपनी टिकट में यात्रा की तारीख को बदलना चाहते हैं इसके बाद टिकट काउंटर से ही आपको उपलब्धता के अनुसार रिजर्वेशन का टिकट मिल जाएगा |
पर इसके लिये आपसे कुछ मामूली चार्ज लिया जा सकता है या लिया जायेगा

ऐसे ही आपको अगर अपनी यात्रा का क्लास (Class) बदलना है तो इसके लिए भी आप टिकट काउंटर पर जाकर अपना क्लास भी बदलवा सकते हैं।



Some more posts-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *